Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक मंजु दादू सहित जनप्रतिनिधियों ने

By
On:

खबरवाणी

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक मंजु दादू सहित जनप्रतिनिधियों ने

3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

– खिलाड़ियों के लिए खेल ग्राउंड और ग्रामीणों को सड़क मार्ग की सौगात

– विधायक मंजू दादू के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर नेपानगर विधानसभा

बुरहानपुर। नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माँजरोदखुर्द में शुक्रवार को खण्डवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, नेपानगर विधायक मंजु राजेन्द्र दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप जाधव सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में 3 करोड़ 8 लाख 95 हजार रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत माँजरोद से सुसुरखेड़ा मार्ग निर्माण कार्य तथा ग्राम माँजरोदकँला में खेलकूद मैदान निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। सड़क निर्माण कार्य पर 2 करोड़ 28 लाख 95 हजार रुपए तथा खेलकूद ग्राउंड निर्माण पर 80 लाख रुपए की राशि व्यय की जाएगी। इन विकास कार्यों से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, वहीं युवाओं एवं खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध

इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में गांव, गरीब, किसान और युवाओं के कल्याण के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।सड़क, शिक्षा, खेल और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है।
क्षेत्रीय विकास सर्वोच्च प्राथमिकता
विधायक मंजु राजेन्द्र दादू ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र को निरंतर विकास कार्यों की सौगात दी है। प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। सड़क और खेल मैदान जैसे कार्य ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे तथा युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाएंगे। माँजरोद से सुसुरखेड़ा तक बनने वाला लगभग ढाई किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों के लिए लाभकारी साबित होगा। ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बारिश के मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेंगी, साथ ही क्षेत्रीय किसानों को कृषि उपज के परिवहन में भी सुविधा होंगी।
खेल प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर
विधायक मंजू दादू ने कहा कि ग्राम माँजरोदकँला में बनने वाला खेल मैदान क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए विशेष सौगात है। इसके निर्माण से ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा तथा युवा खेल गतिविधियों से जुड़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
ग्रामीणों ने माना आभार
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने कहा कि नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक मंजू दादू के नेतृत्व में विकास कार्यों की गति लगातार बढ़ रही है तथा आने वाले समय में क्षेत्र को और भी अनेक विकास कार्यों की सौगात मिलने वाली है।
यह रहे मौजूद
भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता किशोर नाना पाटील, जिला पंचायत सदस्य अशोक पटेल , जनपद पंचायत खकनार सदस्य गजाधर बेड़िया , भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल जाधव , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश चौकसे , मनोज टंडन,मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र जोगी , सोनू भावसार , आनंद यादव , ग्राम पंचायत सरपंच/सचिव सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News