Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, चालक फरार

By
On:

खबरवाणी

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, चालक फरार

खबर वाली न्यूज़ रफीक

सारणी। स्टेट हाईवे बैतूल-परासिया मार्ग पर बजरंग मंदिर पाथाखेड़ा और तिगड्डा के बीच एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद राहगीरों ने युवक को सड़क पर गंभीर हालत में तड़पते देखा, जिसके सिर से काफी खून बह रहा था। तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल युवक को 112 वाहन से घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया।
घायल युवक प्रेम नगर पाथाखेड़ा निवासी बताया जा रहा है, जो टिफिन सेंटर संचालित करता है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News