खबरवाणी
स्टेट हाईवे पर मोटरसाइकिल भिड़ंत, दो घायल
नपा अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचाने की पहल
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। बैतूल सारनी स्टेट हाईवे एक बार फिर खून से लाल हो गया। खमलापुर आमढाना के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि घायल सड़क पर तड़पते रहा और उनके सिर व मुंह से बहता खून सड़क पर लंबी लकीर बनाता रहा।
मौके पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाने में जुटे रहे, जिससे इंसानियत पर सवाल खड़े हो गए। इसी दौरान बैतूल की ओर जा रहे सारनी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बर्दे की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत हालात को समझा और मदद के लिए आगे आए।
बताया जाता है कि नेटवर्क समस्या के कारण 112 पर कॉल नहीं लग पाया। ऐसे में किशोर बरदे ने अपना वाहन रानीपुर थाने पहुंचाया और वहां से 112 पुलिस वाहन को साथ लेकर घायल सुनील मसकुले निवासी मेहकार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। इस पहल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि संवेदनशीलता और तत्परता ही असली जनसेवा है।





