Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 140 से अधिक लोगों ने कराई जांच

By
On:

खबरवाणी

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 140 से अधिक लोगों ने कराई जांच

महिलाओं की समस्याओं से लेकर जोड़ों के दर्द व आंखों की बीमारियों का किया गया उपचार

भौंरा। क्षेत्र की महिलाओं एवं ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को उन्नति महिला संकुल भौंरा के परिसंघ परिसर में प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र भारत भारती, जामठी बैतूल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में 140 से अधिक लोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अनिल मालवीय एवं डॉ. संदीप वरमैया द्वारा जोड़ों के दर्द, आंखों से संबंधित समस्याएं, महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी रोगों सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच कर मरीजों को उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। चिकित्सकों ने लोगों को बदलती जीवनशैली के बीच प्राकृतिक चिकित्सा एवं नियमित दिनचर्या अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक मैनेजर घनश्याम यादव सहित उन्नति महिला संकुल के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में पहुंचे लोगों ने निःशुल्क जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से मिले परामर्श को लाभदायक बताते हुए ऐसे आयोजन निरंतर किए जाने की मांग की। ब्लॉक मैनेजर घनश्याम यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने एवं लोगों को प्रारंभिक स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार मिल सके।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News