खबरवाणी
12 घंटे में सलाखों के पीछे छेड़छाड़ का आरोपी
जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर दी थी जान से मारने की धमकी,
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। थाना सारणी क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ एवं जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित यादव (26), निवासी वार्ड क्रमांक 01 पाटाखेड़ा को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा 12 जून 2026 को महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे अपमानित किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई थी।
पीड़िता की शिकायत पर 13 जून 2026 को थाना सारणी में अपराध क्रमांक 194/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 296(ए), 351(2) एवं अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(w)(i), 3(2)(va) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस टीम ने सक्रियता के साथ आरोपी की तलाश शुरू की।
थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रीति पालेवार, आरक्षक 617 अजय ग्यावंशी तथा सैनिक 08 राजेश की टीम ने तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया





