Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मोदी जी के विकसित भारत का सपना, युवाओं की शक्ति से होगा साकार – सांसद पाटील

By
On:

खबरवाणी

मोदी जी के विकसित भारत का सपना, युवाओं की शक्ति से होगा साकार – सांसद पाटील

नेहरू मॉन्टेसरी स्कूल में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई विकसित भारत की तस्वीर

बुरहानपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को नेहरू मॉन्टेसरी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और विकसित भारत के संकल्प को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
सांसद श्री पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में राष्ट्रसेवा को अपना जीवन ध्येय बनाया है। आज भारत जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसमें उनके नेतृत्व और संकल्प की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप ही भारत का भविष्य हैं। वर्ष 2047 में जब देश विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करेगा, तब उसमें आज के विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा का सबसे बड़ा योगदान होगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अभी से अपने लक्ष्य निर्धारित करें, मेहनत करें और राष्ट्रहित को अपने जीवन का उद्देश्य बनाएं।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति और शिक्षा को देश की प्रगति का आधार बनाया गया है। विद्यार्थियों से सीधे संवाद के लिए ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसे प्रयास इस बात का उदाहरण हैं कि देश के प्रधानमंत्री स्वयं विद्यार्थियों की शिक्षा, तनाव और भविष्य की चिंता से जुड़े विषयों पर उनसे संवाद करते हैं।
*अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी*
सांसद ने स्वच्छ भारत मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक विभाग या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने और स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक तथा विद्यार्थी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। विकसित भारत 2047 का संकल्प किसी एक व्यक्ति या सरकार का नहीं, बल्कि पूरे देश का संकल्प है। जब विद्यार्थी अपनी शिक्षा, प्रतिभा और अनुशासन को राष्ट्रहित से जोड़ेंगे, तब भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना निश्चित रूप से जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ेगा।

कैनवास पर उकेरा विकसित भारत, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्कूल में आयोजित निबंध, चित्रकला, भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने कैनवास पर विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को अपनी कला के माध्यम से जीवंत किया, जिसकी प्रदर्शनी का सांसद श्री पाटील व जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन किया और विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की।
कार्यक्रम में बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, उद्योगपति श्री माधव बिहारी अग्रवाल, श्री नरेन्द्र श्रॉफ,श्री होशन हवलदार,कार्यक्रम संयोजक श्री मनोज टंडन, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती रोहिणी पवार, ज्योतिबा धडस, दिलीप दिवेकर, विजय कार्ले, पंकज पवार, डॉ. दीपक वाभले, पार्षद आशीष शुक्ला, रुद्रेश्वर एंडोले, संभाजी सगरे, मंडल अध्यक्ष रवि काकड़े, सहित स्कूल की प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News