Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बिसनूर मे आगजनी पीड़ित परिवार से मिले विधायक, 20 -20 हजार रुपए देने की घोषणा

By
On:

खबरवाणी

बिसनूर मे आगजनी पीड़ित परिवार से मिले विधायक, 20 -20 हजार रुपए देने की घोषणा

मुलताई।क्षेत्र के ग्राम बिसनुर मे बीच बस्ती स्थित धोटे परिवार के घरों में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई थी।जिसमें बलराम धोटे, अजब धोटे, भोजराव धोटे, पंजाब धोटे, उमेश धोटे, रमेश धोटे को लाखों का आर्थिक नुकसान हुआ साथ ही पशु भी झुलस गए एवं पशु चारा भी जलकर खाक हो गया धोटे परिवार को रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री अनाज ट्रैक्टर बैलगाड़ी नगदी कृषि उपकरण सहित आशियाना उजड़ गया जिससे ग्राम का हर नागरिक सहमा हुआ है वहीं पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख भाजपा नेता राजेश पाठक सहित अन्य लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया एवं पीड़ित परिवार से कहा कि दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ खड़े हैं आपका आशियाना फिर से बस जाएगा। विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा पीड़ित परिवार को बीस बीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की एवं शासन से मिलने वाली योजनाओं का प्राथमिक रूप से लाभ दिलाने की तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News