खबरवाणी
रिंगढाणा आगजनी में पीड़ित परिवरों से मिलने पहुँचे विधायक महेंद्रसिंह चौहान
10-10 हजार नगद,कपड़े राशन वितरण कर हर संभव मदद का दिया आश्वासन
रिपोर्ट प्रदीप यादव भीमपुर नांदा
भीमपुर जनपद पंचायत भीमपुर की ग्राम पंचायत रंभा के रिंगढाणा में शुक्रवार रात लगभग 7-8 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।भैंसदेही तहसीलदार अजीत मरावी ने बताया कि आग लगने से 7 से 8 मकान पूरी तरह जलकर खांक हो गए।वही लगभग 12 मकानों में भी आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।इस तरह लगभग 20 मकान आग से प्रभावित हुए हैं।
विधायक पहुँचे घटना स्थल,पीडितो को हर संभव मदद का किया वादा:-
क्षेत्रीय विधायक महेंद्रसिंह चौहान शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे ही रिंगढाणा पहुँच गए।जहां पर विधायक ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का वादा किया।
विधायक ने पीड़ित परिवारों को 10-10 हजार नगद,राशन,कपड़े मौके पर किए वितरण:-
विधायक महेन्द्रसिंह चौहान ने आगजनी में पीड़ित परिवारों को मौके पर ही नगद 10-10 हजार रुपये,राशन,कपड़े एवम आवश्य सामग्री वितरित की।
विधायक बोले 25-25 हजार स्वेक्षा निधि,शासन से 6/4 के तहत एवं मुख्यमंत्री से बात कर दो लाख दिलवाएंगे
विधायक महेंद्रसिंह चौहान ने कहा कि दस-दस हजार नगद देने के बाद भी हम मैं अपनी स्वेक्षा निधि एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जल्द से जल्द अपनी-अपनी स्वेक्षा निधि से 25-25 हजार रुपये पीड़ित परिवारो को देंगे।शासन से भी 6/4 के तहत केश बनाने के लिए एसडीएम को कह दिया है।साथ ही श्री चौहान ने बताया कि मैं और हेमंत खंडेलवाल जी बर्राढाणा की तरह ही मुख्यमंत्री से बात कर दो-दो लाख की पीड़ित परिवार को सहायता देने की बात रखेंगे।
पीड़ित परिवारों को विधायक एवं एसडीओ ने दी समझाईस:-
पीड़ित परिवारो से जब विधायक मिलने पहुँचे तो पीड़ितो की आँखो में आंसू आ गए जिसमे विधायक महेंद्रसिंह चौहान ने कहा कि अपने आप को अकेला ना समझे हम सब तुम्हारे साथ है।वही एसडीएम भैंसदेही अजीत मरावी ने भी लोगो को समझाते हुए कहा कि होनी है, आप लोग परेशान ना होइये शासन-प्रशासन आपके साथ खड़ा है।आप लोगो की हर संभव मदद की जाएंगी।
विधायक बोले बर्राढाणा की तरह ही हर सामाजिक संगठन करे रिंगढाणा में भी मदद:-
विधायक महेंद्रसिंह चौहान ने हर सामाजिक संगठनों,सामाजिक कार्यकर्ताओ आदि लोगो से बर्राढाणा की तरह ही रिंगढाणा के पीड़ितो की मदद करने का आग्रह किया।ताकि लोगो की मदद हो सकें।
घटना के समय से अधिकारी कर्मचारी हैं मौके पर मौजूद:-
रिंगढाणा में आगजनी की घटना की सूचना मिकते ही सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।जिसमें प्रभारी जिला पंचायत सीईओ इंद्रा महतो,एसडीएम अजीत मरावी,एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्रसिंह मौर्य,टीआई भैंसदेही राजेश सातनकर,तहसीलदार भीमपुर वसंत कुमार बरखानिया,तहसीलदार भैंसदेही भगवानदास कुमरे,सीईओ भीमपुर नानसिंह चौहान,पीएचई से वंदना उपराले,बीएमओ डॉ.दीपक नेगवाल,भैंसदेही रेंजर आदि अधिकारी मौजूद रहे।वही जनप्रतिनिधियों में विधायक महेन्द्रसिंह चौहान के साथ मंडल अध्यक्ष भीमपुर अनिल युवा मोर्चा अध्यक्ष विकल सिंह बैस उइके,दिलीप आर्य,रमेश राठौर, मिनांग भूसुमकर,विनोद वट्टी आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष सियाराम यादव चुन्नीलाल यादव कुलदीप यादव विनोद यादव सम्भु दयाल धुर्वे आदि लोग मवजूद रहे |






