Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पशु औषधालय का विधायक ने किया शुभारंभ

By
On:

खबरवाणी

पशु औषधालय का विधायक ने किया शुभारंभ

खबरवाणी न्यूज़, रफीक

सारनी। नगर पालिका सरनी के वार्ड क्रमांक 24 स्थित शास्त्री नगर में पशु औषधालय का विधिवत शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने फीता काटकर औषधालय का उद्घाटन किया और क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पशुपालन ग्रामीण एवं शहरी अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, ऐसे में पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस औषधालय की स्थापना एक सराहनीय कदम है।

उन्होंने कहा कि इस सुविधा से आसपास के पशुपालकों को अब इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष  किशोर बरदे, भाजपा नेता सुधा चन्द्रा, दशरथ सिंह जाट, सारनी मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत, बगडोना मंडल अध्यक्ष दीपक सिनोटिया, महामंत्री नन्हे सिंह सहित सभी पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया और क्षेत्र के विकास के लिए ऐसे और प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News