खबरवाणी
विधायक ने किया स्ट्रीट लाइट और डिवाइडर निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण; दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश।
आमला। स्थानीय विधायक योगेश पंडागरे ने नगर में बस स्टैंड से लेकर चंद्रभागा नदी तक चल रहे डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर पहुँचकर सीधे जमीनी हकीकत जानी और चल रहे कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया।
विधायक पंडागरे ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से:
डिवाइडर की मजबूती,
सीमेंट-कांक्रीट की गुणवत्ता, तथा
स्ट्रीट लाइट पोल की फिटिंग की बारीकी से जांच की।
लापरवाही पर सख्त रुख
निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त लहजे में हिदायत देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरा कार्य तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
”सड़क सौंदर्यीकरण और बेहतर प्रकाश व्यवस्था किसी भी शहर की पहचान होती है। इसलिए सभी कार्य तय मानकों के अनुरूप ही होने चाहिए।
योगेश पंडागरे, विधायक
जनता की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश।
विधायक ने अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए ताकि कार्य में पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम जनता को किसी भी तरह की असुविधा या यातायात में परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस संबंध में श्री राम मार्केट के व्यापारीगण से चर्चा की गई तो उनका कहना है कि रोड के किनारे पुटपाथ बनने की जगह नहीं है जिससे जाम लगने की पूर्ण संभावना बनी रहेगी इस मार्केट में आए दिन रैली शनिवार बाजार, के दिन सड़क किनारे बाजार लगता है बारात ,दुर्गा ,गणेश विसर्जन आदि इस सड़क से होते हुए जाते है। सड़क किनारे से पक्की दुकान बनी हुई है क्या दुकान को तोड़ा जाएगा सौंदर्य करण के नाम पर किसी की रोजी रोटी छीनी जाएंगी डिवाइडर बनाने से पहले रोड के दोनों ओर फुटपाथ बनना चाहिए था जब की श्री राम मार्केट में दोनों और पांच पुट भी जगह नहीं है रोड से चिपक के सार्वजनिक टॉयलेट है तो कहीं फव्वारा है तो कहीं पर दुकान रोड से लगी है जनपथ चौक से डॉ चौरिया तक डिवाइडर नहीं बनना चाहिए जिससे आवागमन की सुविधा होगी।
इस औचक निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ नगरपालिका (नपा) अध्यक्ष नितिन गाडरे, उपयंत्री सुभाष शर्मा और समयपाल गणेश होरोडे सहित अन्य विभागीय कर्मचारी व स्थानीय जन मौजूद रहे।






