खबरवाणी
विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने दी श्रद्धांजलि
मुलताई – नगर के बैतूल रोड स्थित अरिहंत लॉन में क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने दोपहर भाजपा नेता पूर्व पार्षद राजू जैन के छोटे भाई स्वर्गीय अशोक जैन के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की l इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भाजपा वरिष्ठ नेता तुलसीराम बारस्कर, पार्षद महेंद्र जैन, भाजपा नगर मंडल मंत्री जया जैन संजय सोनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे l





