खबरवाणी
ट्रेक्टर ट्राली को दुग्ध वाहन नें मारी टक्कर, एक की मौत
मुलताई। नेशनल हाईवे बैतूल नागपुर रोड पर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे ग्राम चिचंडा बस स्टॉप क्व समीप टेक्टर ट्राली का टायर बदल रहे ट्रेक्टर को दूध वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रेक्टर ट्राली पलट गई। दुर्घटना मे एक व्यक्ति की मौत हो गई वही तीन लोग घायल हो. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों कों सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना मे गंभीर घायल रामदेव पिता रामलाल उइके निवासी खेड़ीदेवनाला को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर उपस्थित ग्रामीणों नें दुग्ध वाहन के ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।पुलिस द्वारा मामले मे मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।






4 thoughts on “ट्रेक्टर ट्राली को दुग्ध वाहन नें मारी टक्कर, एक की मौत”
Comments are closed.