खबरवाणी
शिद्दत , लगन व् ईमानदारी से सम्पूर्ण जीवन को स्वास्थ्य के क्षेत्र में समर्पित करने वाले पुरुष व् महिला नर्सो का हुआ सम्मान l
बुरहानपुर नि.प्र .- समाज सेवा क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा नर्सेस डे के उपलक्ष में बुरहानपुर क्षेत्र के शासकीय एवं अशासकीय अस्पतालों में कार्यरत पुरुष व् महिला नर्सेस का सम्मान समरोह जिले के जिला स्वास्थ्य अधिकारी DHO 1 डॉ. एल डी एस फुन्कवाल के मुख्य आतिथ्य , जनजाग्रति संस्था के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन के विशेष आतिथ्य व् संस्था अध्यक्ष डॉ किरण सिंह की अध्यक्षता में फ्लोरेसं नाईटेंगल नर्सिंग सम्मान समारोह जैन चौपाटी जंक्शन इंदिरा कॉलोनी पर आयोजित हुआ l
कार्य्रकम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ फूंकवाल ने कहा की वास्तव में डॉक्टर्स चेकअप ,ओपरेशन व् अन्य जरूरी कार्य करने के पश्च्यात मरीज की असली सेवा वहा पर उस हॉस्पिटल में कार्यरत पुरुष व् महिला नर्स अपनी सेवाओ के माध्यम से दिन रात सेवा कर एक नया जीवन मरीज को देती है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र जैन ने कहा की चाहे पुरुष हो या महिला हो जब वह नर्स के रूप में कार्यरत होकर शिद्दत लगन व् ईमानदारी से जब उस मरीज की सेवा करती है जो जीवन और मृत्यु के बिच में अपना जीवन व्यतीत करता है उसकी सेवा कर नया जीवन प्रदान करती है वाकई आपकी सेवाओ का कोई मूल्य नही है आपकी सेवाए इस संसार में अमूल्य है l
कार्य्रकम के अंतर्गत रि. शा. अस्तपाल सिस्टर तंग्म्मा वर्गिस ,शासकीय नंदकुमार सिंह चौहान जिला अस्पताल सिस्टर सीमा डेविड मानसिक कक्ष , सिस्टर दुर्गावती उइके ओटी , सिस्टर रजनी चौहान मेडिकल वार्ड , सिस्टर मंजू अदमें लेबर रूम ,सिस्टर विशाखा वागदरे ए एन सी क्लिनिक , मात्रसेवासदन हॉस्पिटल सिस्टर जेनब शाह, मात्रसेवासदन हॉस्पिटल सिस्टर सुनीता चौधरी ,एप्पल हॉस्पिटल बाबु सिरसाट ,एप्पल हॉस्पिटल रंजीता काले ,एप्पल हॉस्पिटल सिस्टर फरहत ,आल इज वेल हॉस्पिटल अनस सिद्दीकी,आल इज वेल हॉस्पिटल लता राठोड ,मेट्रो हॉस्पिटल सिस्टर रुपाली राउत ,मेट्रो हॉस्पिटल ज्ञानादीपम कुमार ,किश्वर बेगम का सम्मान किया गया l इस अवसर पर जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के पदाधिकारी व् सदस्यगण सुनील सलूजा , शोभा चौधरी , सुमेरा अली , रजनी गट्टानी , अरुण जोशी ,रविन्द्र महाजन के साथ साथ अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे lकार्यक्रम का संचालन महेंद्र जैन ने किया एवं उपस्थित आगंतुको का आभार देवचंद शर्मा ने माना l






