Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी जैन मंदिरों में चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, 250 साल पुरानी मूर्तियां बरामद

By
On:

खबरवाणी

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी जैन मंदिरों में चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, 250 साल पुरानी मूर्तियां बरामद

नरसिंहपुर। जिले में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाले एक शातिर चोर गिरोह का नरसिंहपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 250 वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां, भारी मात्रा में चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। इस कार्रवाई से जिले में हुई 5 बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।
​250 वर्ष पुरानी मूर्तियां और लाखों का मशरूका बरामद किया।
​पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में गिरोह के पास से निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई है।
​धार्मिक सामग्री 250 वर्ष पुरानी अष्टधातु की 02 मूर्तियां, 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन और 01 चांदी का मुकुट।
​इलेक्ट्रॉनिक सामान: 04 बैटरी, 03 इनवर्टर, 04 एलईडी टीवी, 02 फ्रिज, 02 डीवीआर और 02 पंखे।
​अन्य घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल और 4000 रुपये नकद।

​ऐसे रचे गए अपराध के ताने-बाने

​बीते 2-3 महीनों से ग्राम रामनिवारी के जैन मंदिर, तेन्दूखेड़ा के हनुमान मंदिर और करकबेल के जैन मंदिर में हुई चोरियों ने पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीमों का गठन किया।
​पुलिस ने साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण और घटनास्थल के पैटर्न का अध्ययन किया। जांच के दौरान निगरानी बदमाश ‘टिक्कू उर्फ टेकसिंह लडिया’ की गतिविधियों पर संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।
​गिरोह के सदस्य और चोरी का सामान खरीदने वाला गिरफ्तार
​पूछताछ में आरोपियों ने अपने सहयोगियों के नाम उजागर किए।
​टिक्कू उर्फ टेकसिंह लडिया (मुख्य आरोपी)
​ज्ञानी पिता गोरेलाल प्रजापति, निवासी ग्राम झामर (ठेमी)
​आशीष शर्मा पिता बिहारीलाल शर्मा, निवासी गोहचर (गोटेगांव)
​नितिन शर्मा पिता कैलाश शर्मा, निवासी मुरलीधर वार्ड (गोटेगांव)
​चिन्टू उर्फ मुकेश सोनी (गोटेगांव): जिसे चोरी का सामान खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

​5 बड़ी वारदातों का खुलासा

​आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निम्नलिखित चोरियों को अंजाम देना कबूला है।
​06-07 जून 2026 करकबेल स्थित जैन मंदिर।
​10 मार्च 2026 ग्राम रामनिवारी (गोटेगांव) स्थित जैन मंदिर।
​07 अप्रैल 2026 तेन्दूखेड़ा स्थित जैन मंदिर।
​02 अप्रैल 2026 गोटेगांव-सतपुड़ा रोड स्थित मातवर पटेल का निवास।
​30 मई 2026 वैलहाई (गोटेगांव) स्थित चाय-नाश्ते की दुकान।
​पुलिस टीम की तत्परता
​इस ऑपरेशन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन और एसडीओपी (गोटेगांव) मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस की तीन विशेष टीमों ने दिन-रात सर्च ऑपरेशन चलाकर इन मूर्तियों और चोरी के सामान को बरामद किया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News