Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

चिचोली में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

By
On:

खबरवाणी

चिचोली में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

मसाला पिसाई चक्की सहित कई प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल, जांच के लिए भेजे गए लैब

रिपोर्ट : प्रदीप यादव, भीमपुर

चिचोली। बैतूल जिले के चिचोली नगर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर की विभिन्न दुकानों, होटलों और मसाला केंद्रों का निरीक्षण किया। कार्रवाई कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवाने के आदेश एवं अभिहित अधिकारी शैलेन्द्र बड़ोनिया के निर्देशन में की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीना कुमरे एवं केमिस्ट हेमंत किर द्वारा नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए। कार्रवाई के दौरान बदनाम जूस सेंटर, जगदीश स्वीट्स, शिवम नाश्ता सेंटर, रोहित किराना सेंटर सहित राठौर मसाला पिसाई चक्की से नमूने एकत्रित किए गए।
बताया जा रहा है कि राठौर मसाला पिसाई चक्की को लेकर लगातार मिलावट की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते यहां से सबसे अधिक सैंपल लिए गए। मिर्च, धनिया, जीरा सहित खुले मसालों के नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।
निरीक्षण के दौरान विभाग द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें नागरिकों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान एवं उससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने और गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री बेचने के निर्देश दिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीना कुमरे ने बताया कि नगर के कई प्रतिष्ठानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। यदि जांच में किसी भी प्रकार की मिलावट पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “चिचोली में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई”

Comments are closed.

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News