Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

महिला मोर्चा ने जलाया कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला

By
On:

खबरवाणी

महिला मोर्चा ने जलाया कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला

मुलताई। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं पर अभद्र एवं निंदनीय टिप्पणी करने का विरोध करते हुए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शनिवार की शाम जोरदार नारे बाजी करते हुए फुल सिंह बरैया का पुतला दहन किया।इस अवसर पर नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर सहित संगठन की महिलाओ ने कहा कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं के ख़िलाफ़ अभद्र और निंदनीय टिप्पणी की गई l राहुल गांधी समेत कांग्रेस पार्टी की महिला विरोधी सोच को उजागर करता है l भारत देश में जहां नारी को शक्ति एवं दुर्गा मानकर पूजा की जाती है, वहीं कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं के खिलाफ अभद्र एवं निंदनीय टिप्पणी की हम सब कड़ी निंदा करते हैं l पुतला दहन करते समय महिला मोर्चा की बहनों द्वारा फूल सिंह बरैया पर आक्रोश व्यक्त करते हुए फूल सिंह बरैया मुर्दाबाद के नारे करते हुए आक्रोश व्यक्त किया l पुतला दहन करने के अवसर पर नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, नपा सभापति शिल्पा शर्मा,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी सावले, महिला मोर्चा जिला मंत्री कंचन पठाडे, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सुधा परमार, जया जैन, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री रेखा शिवहरे,शेफाली पालीवाल, ज्योति साहू, सुमन डांगे, सोनम पहाडे, अंजलि शाह, दीपा दीदी सहित महिला मोर्चा की अन्य बहने मौजूद रही l

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News