Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पांच माह बाद खोली मां ताप्ती मंदिर की पेटी, 5 लाख 82 हजार के निकले नोट 

By
On:

खबरवाणी

पांच माह बाद खोली मां ताप्ती मंदिर की पेटी, 5 लाख 82 हजार के निकले नोट 

मुलताई। पवित्र नगरी में स्थित मां ताप्ती मंदिर की दानपेटी करीब पांच माह बाद मंगलवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष तहसीलदार एवं सदस्यों की उपस्थिति में खोली गई।जिसमे से

5 लाख 82 हजार 7 सौ रुपए के नोट निकले है।वहीं चिल्लर गिनने का कार्य जारी है। बताया जाता है इसके पूर्व दान पेटी माह जनवरी में खोली गईं थी। दानपेटी से राशि की गणना की पूरी प्रक्रिया ट्रस्ट के सदस्यों की मौजूदगी में पारदर्शिता के साथ की जा रही है। दान पेटी से प्राप्त राशि से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाते है । ट्रस्ट ने नकदी की गिनती के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं,जिससे गिनती अच्छे से संपन्न हो सके। दान पेटी से नकदी के अतिरिक्त,सोने-चांदी के आभूषण भी प्राप्त हुए हैं। श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा के प्रतीक स्वरूप ये आभूषण मंदिर में अर्पित किए हैं। इन आभूषणों का अलग से रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है और नियमानुसार उनका मूल्यांकन किया जाता है। इस दौरान तहसीलदार संजय बरैया, ट्रस्ट के सदस्य प्रशांत भार्गव,राजू

पाटनकर,चिंटू खन्ना,अजय यादव, नवनीत चंदेल, सुमित शिवहरे, चंदू देशमुख सहित नपा कर्मचारी मनोज सोनी उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News