Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भव्यता और आस्था के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

By
On:

खबरवाणी

भव्यता और आस्था के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

 

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

 

सारनी। नगर में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी उड़ीसा समाज, उकल घासी समाज उत्थान समिति एवं नगर के धर्मप्रेमियों के सहयोग से यह आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

रथ यात्रा की शुरुआत सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन और भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र के श्रृंगार के साथ हुई। इसके पश्चात तीनों विग्रहों को सुसज्जित रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। यात्रा में बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की मधुर धुनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

रथ यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पुष्प वर्षा की। भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा नगर जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भंडारा) का वितरण किया गया। यात्रा में बागडोना शोभापुर पाथाखेड़ा सारणी के श्रद्धालु भारी संख्या में शामिल रहे

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News