Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भैंस चोरी मामले में ग्रामीणों पर FIR का लोधी समाज ने किया विरोध, SDOP को सौंपा ज्ञापन

By
On:

खबरवाणी

भैंस चोरी मामले में ग्रामीणों पर FIR का लोधी समाज ने किया विरोध, SDOP को सौंपा ज्ञापन

अशोकनगर। चंदेरी थाना क्षेत्र के ग्राम नयाखेड़ा में भैंस चोरी के मामले को लेकर लोधी समाज और पीड़ित पशुपालकों में भारी आक्रोश है। बुधवार को समाजजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम एसडीओपी ओमप्रकाश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में थाना चंदेरी में दर्ज FIR की निष्पक्ष जांच करने और निर्दोष ग्रामीणों को राहत देने की मांग की गई।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि 21 सितंबर को उन्होंने दो संदिग्ध भैंस चोरों को रंगे हाथों पकड़ा था। पुलिस के देर से पहुंचने पर चक्काजाम किया गया, जिसके बाद पकड़े गए संदिग्धों को पुलिस व तहसीलदार के सुपुर्द कर दिया गया। समाजजनों का दावा है कि पुलिस ने चोरों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पशुपालकों और अन्य निर्दोष ग्रामीणों पर मामला दर्ज कर दिया। इसमें उजागर सिंह लोधी व कृष्णकांत लोधी जैसे नाम भी शामिल हैं, जो घटना स्थल पर मौजूद ही नहीं थे।

 

लोधी समाज ने मांग की है कि क्षेत्र में लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं की निष्पक्ष जांच हो, FIR दर्ज कराने वाले कथित ब्रोकर की भूमिका की जांच की जाए और वास्तविक चोरों पर मामला दर्ज हो। ज्ञापन के दौरान चेतावनी दी गई कि यदि 7 दिनों के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News