Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

लायंस क्लब ने ताप्ती स्नान करने आए श्रद्धालुओं की पिलाई 7500 कप चाय

By
On:

खबरवाणी

लायंस क्लब ने ताप्ती स्नान करने आए श्रद्धालुओं की पिलाई 7500 कप चाय

मुलताई। पवित्र नगरी में कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं को सुबह 5 बजे से निशुल्क चाय वितरित की। लायन दीपेश बोथरा ने बताया विगत कई वर्षों से क्लब द्वारा चाय वितरण की परंपरा निरंतर निभाई जा रही है। इस वर्ष लगभग 7500 कप चाय वितरित की गई।सेवा के साथ-साथ श्रद्धालुओं को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। चाय वितरण के पश्चात क्लब सदस्यों द्वारा ताप्ती घाट की सफाई कर सेवा और संस्कार का परिचय दिया। क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुलताई एवं आसपास क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु मां ताप्ती सरोवर में स्नान करने आते हैं। जिन्हे क्लब द्वारा प्रातः 5 बजे से 7:30 बजे तक चाय का वितरण किया गया। इस अवसर पर लायन नमन अग्रवाल, योगेश पटेल, राजीव जैन, दीपेश बोथरा, महेश नायक, अश्वनी धोटे ‘ कन्हैया सोनी, नीरज ठाकरे, राहुल अग्रवाल, सुमित जैन, हेमंत शर्मा, जयेश संघवी,उमंग अग्रवाल, सुधीर पुरी,सचिन धोटे सहित सदस्य उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News