Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

30 घंटे के बाद 35 फिट गहरे कुएं से सुरक्षित निकाला गया तेंदुआ स्वास्थ्य परीक्षण के बाद वन में किया रिलीज

By
On:

खबरवाणी

30 घंटे के बाद 35 फिट गहरे कुएं से सुरक्षित निकाला गया तेंदुआ स्वास्थ्य परीक्षण के बाद वन में किया रिलीज

मुलताई ।ग्राम वंडली में वन परिक्षेत्र सीमा के पास एक कृषक के 35 फिट गहरे कुएं में शुक्रवार दोपहर में एक स्वान का शिकार करते हुए एक लगभग 4 वर्षीय नर तेंदुआ गिर गया था। जिसकी सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला हरकत में आ गया और कुएं से तेंदुए को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जाने लगे ,जिसके लिए जिला मुख्यालय एवं नर्मदा पुरम से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू टीम धारा तेंदुए को लोहे के पिंजरे में कैद कर कुएं से बाहर निकल गया।यह सफल रेस्क्यू अभियान शनिवार रात लगभग 8 बजे पूरा किया गया। कुएं में पानी होने के कारण तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्शन नहीं दिया गया। बेहोशी का इंजेक्शन देने कारण तेंदुआ पानी में डूब सकता था।

वन विभाग की टीम ने सावधानी के साथ अभियान चलाया। विशेष पिंजरे और अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से तेंदुए को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। करीब 30 घंटे तक चले इस अभियान के दौरान अधिकारी और कर्मचारी लगातार मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी।अधिकारियों के अनुसार, तेंदुआ सुरक्षित है और उसकी स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है।आवश्यक जांच के बाद तेंदुए को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News