Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ध्यान योगा कर शिविर में स्वस्थ रहने के सीख रहे गुर

By
On:

खबरवाणी

ध्यान योगा कर शिविर में स्वस्थ रहने के सीख रहे गुर

मुलताई। अखिल विश्व गायत्री परिवार मुलताई के प्रशिक्षित योगाचार्य द्वारा प्रतिदिन गायत्री शक्ति पीठ मुलताई में सुबह 6 बजे से 7 बजे तक योग आसान , प्राणायाम,एवं ध्यान के माध्यम से उपस्थित परिजनों को स्वस्थ रहने के गुर सिखाए जा रहे हैं। गायत्री परिवार के तहसील समन्वयक नारायण देशमुख ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शाखा मुलताई के व्यवस्थापक रामचन्द्र गायकवाड़ के दिशा निर्देश पर गायत्री शक्ति पीठ मुलताई में योग,प्राणायाम,ध्यान साधना शिविर सम्पन्न हो रहा है। इस योग शिविर में उपस्थित होने वाले भाई बहनों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने,तनाव से मुक्ति,एवं विभिन्न रोगों से मुक्ति पाने हेतु ,सूक्ष्म यौगिक क्रियाओं के साथ प्रज्ञा योग,सूर्यनमस्कार,वृक्छासन,
ताड़ासन,मंडूकासन,वज्रासन,
अनुलोम,विलोम,कपालभाति ,
भ्रामरी प्राणायाम ,ओंकार ध्यान से जीवन को स्वस्थ रखने आसान प्राणायाम ध्यान का अभ्यास गायत्री परिवार के प्रशिक्षित योगाचार्य द्वारा कराया जा रहा है।गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजनों सम्पत राव धोटे,अरुण गड़ेकर,सुरेश
माकोड़े श्यामराव बारस्कर, रामराव साहू अमृतराव बारंगे,नामदेव चिलहाटे,नारायण देशमुख ने नगर के परिजनों से अधिक से अधिक संख्या में इस योग शिविर में भाग ले कर स्वस्थ लाभ लेने का आग्रह किया है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News