Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नाले में मिला मजदूर का शव, क्षेत्र में फैली सनसनीखबरवाणी न्यूज़ रफीकसारनी।

By
On:

खबरवाणी

नाले में मिला मजदूर का शव, क्षेत्र में फैली सनसनीखबरवाणी न्यूज़ रफीकसारनी।

 

सारनी के शोभापुर कॉलोनी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब भुजलिया नाले में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान रामबिराज विश्वकर्मा (उम्र लगभग 50 वर्ष), पिता शंकर विश्वकर्मा, निवासी नाला पार शोभापुर कॉलोनी के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार रामबिराज विश्वकर्मा छतरपुर खदान में कार्यरत थे और दो बेटियों के पिता थे। बताया जा रहा है कि वे अक्सर बिना बताए घर से चले जाते थे। बीते दिन शाम करीब 5 बजे वे घर से निकले थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।

 

अगली सुबह स्थानीय लोगों ने भुजलिया नाले में उनका शव तैरते हुए देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

मृतक अपने पीछे दो बेटियों और पत्नी को छोड़ गए हैं, जिनमें बड़ी बेटी की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

 

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News