खबरवाणी
कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोपियों को किया गिरफ्तार
सोने-चांदी के जेवर कीमत करीब 1 लाख रुपये बरामद
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
घटना का विवरण:
दिनांक 01.06.2025 को फरियादी विजय सिंह पिता रमेश सिंह तोमर, उम्र 53 साल, निवासी रिलायंस टावर के सामने चंद्रशेखर वार्ड बैतूल ने रिपोर्ट की कि वह दिनांक 05.01.2026 को घर में ताला लगाकर अपनी बहन के घर गया था। रात करीब 01:00 बजे वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। अलमारी चेक करने पर पुराने इस्तेमाली जेवर – एक मंगलसूत्र, दो पैर पट्टी, दो जोड़ी बिछिया, एक चांदी की चेन एवं पेटी में रखे नगद 1,50,000 रुपये गायब थे। साथ ही एक लॉक सफारी अटैची भी चोरी हो गई जिसमें चार बैंक पासबुक, चार एटीएम, चार चेकबुक, प्लॉट की मूल रजिस्ट्री, बैंक लॉकर की चाबी एवं अन्य दस्तावेज – आधार कार्ड, वोटर आईडी, समग्र आईडी आदि रखे थे। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 23/2026 धारा 305(ए), 331(4) BNS अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चोरी गए माल व अज्ञात आरोपी की तलाश जारी थी। इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्ध प्रवीण उर्फ अन्ना लांजीवार एवं कासिफ उर्फ सोहेल खान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने फरियादी के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों से सोने-चांदी के जेवर कीमत करीब 1,00,000 रुपये विधिवत जप्त कर दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल वारंट बनने पर दोनों को जिला जेल दाखिल किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. प्रवीण उर्फ अन्ना पिता भैयालाल लांजीवार, उम्र 27 साल, निवासी बगीचा कॉलोनी मंडीदीप, जिला रायसेन
2. कासिफ उर्फ सोहेल पिता असलम खान, उम्र 30 साल, निवासी आयसर कंपनी के सामने सतलापुर मंडीदीप, जिला रायसेन
जप्त सामग्री: 01 सोने का मंगलसूत्र, 01 जोड़ी चांदी की बिछिया, 01 जोड़ी चांदी की पैरपट्टी, कुल कीमत करीब 1,00,000 रुपये
सराहनीय कार्य: थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, सउनि अरुण यादव, प्र.आर. 677 दीपक कटियार, आरक्षक 703 प्रदीप कहार, आरक्षक 83 अनिल बेलवंशी, आरक्षक 430 चंद्रपाल सरयाम, आरक्षक 474 राहुल, आरक्षक 650 उज्जवल दुबे की भूमिका सराहनीय रही।





