Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

खेड़ी-अड़ना स्टेट हाईवे बदहाल, जगह-जगह गड्ढों से राहगीर परेशान

By
On:

खबरवाणी

खेड़ी-अड़ना स्टेट हाईवे बदहाल, जगह-जगह गड्ढों से राहगीर परेशान

टोल वसूली जारी, लेकिन सड़क के मेंटेनेंस पर सवाल; आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा

भैंसदेही। खेड़ी से अड़ना को जोड़ने वाला स्टेट हाईवे इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क की हालत और भी खराब हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर टोल की वसूली तो की जा रही है, लेकिन सड़क के मेंटेनेंस की स्थिति बेहद खराब है। लोगों का सवाल है कि जब वाहन चालकों से टोल लिया जा रहा है, तो सड़क के रखरखाव पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा?

सड़क पर कई जगह डामर उखड़ चुका है और गहरे गड्ढे बन गए हैं। वाहन चालकों को इन गड्ढों से बचकर निकलने के लिए अचानक ब्रेक लगाने या वाहन दूसरी ओर मोड़ने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आए दिन दुर्घटनाओं की स्थिति बन रही है और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा सड़क की सुध नहीं ली जा रही है।

लोगों ने मांग की है कि संबंधित विभाग तत्काल सड़क का निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत कराए और नियमित मेंटेनेंस सुनिश्चित करे।

स्थानीय लोगों का कहना

“खेड़ी-अड़ना स्टेट हाईवे की हालत लंबे समय से खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण बसों का संचालन मुश्किल हो गया है। यात्रियों को भी सफर के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस मार्ग पर टोल की वसूली की जा रही है, लेकिन सड़क के रखरखाव और मेंटेनेंस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिम्मेदार विभाग को यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल सड़क की मरम्मत करानी चाहिए।”

— बस संचालक
अमित यादव

“बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे दोपहिया वाहन चलाना बेहद जोखिम भरा हो गया है। गड्ढों में पानी भरा होने के कारण उनकी गहराई दिखाई नहीं देती और अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से गंभीर हादसा हो सकता है। खासकर रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता

राहुल राठौर

सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, जिससे कार चलाना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। गड्ढों से बचने के लिए बार-बार वाहन की दिशा बदलनी पड़ती है, जिससे सामने से आने वाले वाहनों से टकराने का खतरा बना रहता है। खासकर रात और बारिश के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। जिम्मेदार विभाग को अब कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि मौके पर पहुंचकर सड़क की तत्काल मरम्मत करानी चाहिए।”

विकास भोजेकर
स्थानीय नागरिक

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News