Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कबीर कालोनी में आर्मी जवान के सूने घर से लाखो रुपए के गहने चोरी

By
On:

खबरवाणी

कबीर कालोनी में आर्मी जवान के सूने घर से लाखो रुपए के गहने चोरी 

*पुलिस की गश्त पर उठ रहे है सवाल

 

मुलताई। नगर में नए टीआई के आने के बाद से चोरी की घटनाए लगातार बड़ रही है,लेकिन पुलिस की गश्त दिखाई नही दे रही है। सोमवार रात साई मंदिर में चोरी होने के दूसरे दिन मंगलवार को खेड़ली बाजार रोड पर स्थित कबीर कॉलोनी में आर्मी जवान के एक सूने मकान में अज्ञात चोरो ने धावा बोलकर सोने चांदी के आभूषण एवं नकद 15 हजार रुपए चोरी कर लिए।बुधवार सुबह जब पड़ोसियों पानी के केंपर लेकर पानी वाला आया तो घर के दरवाज़े पर लगा ताला टूटा हुआ देखकर मकान मालिक एवं पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कबीर कालोनी निवासी विकास धोटे सेना में पदस्थ हैं। मंगलवार को उनकी मां और बहन बैतूल गई हुई थीं, जबकि विकास अपनी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया आलमारी का लॉक खोलकर घर में रखा सामान बिखरा दिया एवं आलमारी मे 2 जोड़ी सोने के कान के, सोने का गला का पेंडल एक नग, चांदी की 2 चैन,चांदी का बिछिया एवं जोड़वे, चांदी का कमर का झुमका, चांदी की अंगूठी एवं नकद 15 हजार रुपए चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह जब कालोनी में पानी के केम्पर लेकर पानी वाला पहुंचा तो घर के सामने के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा तो तत्काल परिजनों एवं को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं जायजा लिया।बताया जाता है करीब 13दिन पहले ही उक्त मकान में उदघाटन के बाद से विकास धोटे का परिवार इस नए मकान में रहने आया है । नए घर में प्रवेश के कुछ ही दिनों बाद हुई इस चोरी की घटना हो गईं।
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News