खबरवाणी
गोवंश वध के आरोपी के अवैध अतिक्रमण पर चली जेसीबी
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। नगर पालिका सारनी के पाठाखेड़ा में 14 जून को सामने आए बहुचर्चित गोवंश वध मामले में आखिरकार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार को राजस्व, पुलिस और नगर पालिका के संयुक्त अमले ने गोवंश वध के आरोपी सुभाष बिंझाड़े द्वारा कथित रूप से अतिक्रमण किए हिस्से पर पर जेसीबी चला कर साफ किया गया । प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही मांग को बल मिला है। 14 जून को सारनी थाना क्षेत्र में बछड़ों के वध की घटना सामने आने के बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया था। गुरुवार को प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में जेसीबी से कथित अतिक्रमण हटा दिया गया।





