Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जैन संत आचार्य समयसागर महाराज का हुआ भव्य स्वागत किया संत निवास का भूमिपुजन

By
On:

खबरवाणी

जैन संत आचार्य समयसागर महाराज का हुआ भव्य स्वागत किया संत निवास का भूमिपुजन

मुलताई। जैन संत आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज का सोमवार को नगर में प्रथम आगमन होने पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने जैन समाज द्वारा बनाए जा रहे संत निवास निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष राजू जैन, कार्यकारी अध्यक्ष नारायण जैन, सचिव प्रमोद जैन, रवि प्रकाश जैन, प्रवीण जैन एवं संदीप जैन राजतारा उपस्थित थे। पार्षद महेंद्र पिल्लू जैन ने बताया आचार्य श्री की भव्य अगवानी जलाराम मंदिर पर की गई। इसके बाद आचार्य श्री ससंघ मंदिर के लिए प्रस्थान किया। उनकी आहारचर्या मुलताई में ही संपन्न हुई।उन्होंने कहा अपनी वाणी से भी किसी को पीड़ा नहीं पहुचानी चाहिए, अपने व्यवहार को संयमित रखें, जिससे कि सभी खुश रहे। उन्होंने कहा कि जिओ और जीने दो का सिद्धांत जैन समाज की पहचान है, जिसे कायम रखा जाना चाहिए। पार्षद पिल्लू जैन ने बताया आचार्य समय सागर महाराज सोमवार सुबह करीब 9 बजे छिंदवाड़ा को ओर से मुलताई पधारे करीब 5 घंटे मुलताई में बिताने के बाद करीब 2 बजे ससंघ मुक्तगिरी के लिए रवाना हुए।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News