Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जैन संत आचार्य समय सागर महाराज ससंघ मुलताई पहुंचे दर्शन करने उमड़ी भीड़ 

By
Last updated:

खबरवाणी

जैन संत आचार्य समय सागर महाराज ससंघ मुलताई पहुंचे दर्शन करने उमड़ी भीड़

मुलताई। शनिवार सुबह जैन संत आचार्य समय सागर महाराज अपने 20 शिष्य संतों के साथ पवित्र नगरी मुलताई पहुंचे। जिनका सकल जैन समाज के लोगो ने भव्य स्वागत किया गया। जैन समाज के प्रतिनिधि महेंद्र जैन ने बताया संत समय सागर महाराज नागपुर से भोपाल की ओर प्रस्थान कर रहे हैं इस दौरान उन्होंने शनिवार को मुलताई में प्रवास किया।जैन समाज के राजू जैन ने बताया संत समय सागर महाराज ससंघ शुक्रवार रात्रि नगर के समीप ग्राम मालेगांव पहुंचे एवं रात्रि विश्राम किया,शनिवार सुबह जैन समाज के लोग ग्राम मालेगांव पहुंचे एवं जैन संतो का भव्य स्वागत किया एवं संत समय सागर महाराज एवं संतो के साथ एक जुलूस के रूप में नगर के दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे एवं अपने मुखारबिंद से सामाजिक बंधुओ को आशीर्वाचन दिए।जिसके पश्चात महाराज जी एवं उनके शिष्य नगर के विभिन्न जैन परिवारों में स्वल्पाहार के लिए गए। स्वल्पाहार के पश्चात कुछ देर विश्राम करने के बाद महाराज द्वारा अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में इंदौर,भोपाल,अमरावती, नागपुर सहित अन्य स्थानों से उनके अनुयाईयों ने मुलताई पहुंचकर उनके दर्शन किए।
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News