आईपीएल का रोमांच सिर्फ लीग मुकाबलों तक सीमित नहीं रहता, असली घमासान तो प्लेऑफ में देखने को मिलता है। साल 2011 में IPL में प्लेऑफ फॉर्मेट की शुरुआत हुई थी और उसी के साथ Eliminator मुकाबला भी पहली बार खेला गया। इस मैच में हारने वाली टीम का सीधा सफाया हो जाता है। ऐसे में दबाव भी जबरदस्त होता है। IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का सपना राजस्थान रॉयल्स ने तोड़ दिया। आइए जानते हैं उन 6 टीमों के बारे में जिन्होंने Eliminator में सबसे ज्यादा हार झेली है।
सनराइजर्स हैदराबाद का टूटा सबसे ज्यादा सपना
सनराइजर्स हैदराबाद IPL की मजबूत टीमों में गिनी जाती है। टीम ने एक बार IPL ट्रॉफी भी अपने नाम की है, लेकिन Eliminator मुकाबलों में SRH का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। हैदराबाद की टीम अब तक 6 बार Eliminator खेलने उतरी और उसमें से 4 बार हार का मुंह देखना पड़ा। IPL 2026 में भी राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें धूल चटाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।
RCB का फिर टूटा ट्रॉफी जीतने का सपना
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी RCB की टीम हमेशा स्टार खिलाड़ियों से भरी रहती है, लेकिन किस्मत कई बार साथ नहीं देती। Eliminator मुकाबलों में भी RCB का हाल कुछ ऐसा ही रहा। बैंगलोर ने कुल 5 Eliminator मैच खेले हैं, जिनमें से 3 में हार झेलनी पड़ी। हर सीजन फैंस को उम्मीद रहती है, लेकिन टीम अक्सर बड़े मैचों में दबाव में बिखर जाती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स भी नहीं बची हार से
तीन बार IPL चैंपियन बन चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR भी इस लिस्ट में शामिल है। KKR ने कुल 5 बार Eliminator मुकाबले खेले हैं। इनमें से 2 मैचों में टीम को हार मिली। हालांकि कोलकाता ने कई बार शानदार वापसी भी की है और बड़े मुकाबलों में दमदार खेल दिखाया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स का रिकॉर्ड सबसे खराब
लखनऊ सुपर जायंट्स IPL की नई टीम जरूर है, लेकिन Eliminator में उसका रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक रहा है। टीम अब तक 2 बार Eliminator में पहुंची और दोनों बार हारकर बाहर हो गई। फैंस को उम्मीद थी कि टीम कुछ बड़ा करेगी, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया।
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स भी लिस्ट में शामिल
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का नाम इस लिस्ट में देखकर कई फैंस चौंक सकते हैं। मुंबई ने कुल 5 Eliminator मैच खेले और 2 बार हार झेली। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी Eliminator में 2 हार झेली हैं। हालांकि IPL 2026 में राजस्थान ने शानदार जीत दर्ज कर अपने फैंस का दिल खुश कर दिया।
Read Also :- कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 8 लोगों की मौत





