Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

निर्माण कार्य में धांधली की जांच ने बढ़ाई व्यापारियों की मुसीबत, एक महीने से ठप है काम।

By
On:

खबरवाणी

आमला: निर्माण कार्य में धांधली की जांच ने बढ़ाई व्यापारियों की मुसीबत, एक महीने से ठप है काम।

आमला। शहर के जनपद चौक से पीर मंजिल चौक तक चल रहा नाली और सड़क निर्माण कार्य पिछले एक महीने से पूरी तरह बंद पड़ा है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर की गई शिकायतों और उसके बाद शुरू हुई जांच के कारण काम को फिलहाल रोक दिया गया है। इस स्थिति का खामियाजा उन छोटे व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है, जिनकी दुकानें निर्माण क्षेत्र में आने के कारण हटा दी गई थीं।
​प्रशासन के भरोसे पर उजड़े, अब दोहरी मार
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नगर पालिका अधिकारियों और ठेकेदार ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि काम जल्द पूरा हो जाएगा। इस आश्वासन पर कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें खुद हटा ली थीं, ताकि निर्माण कार्य में बाधा न आए। अब काम बंद होने से न तो वे अपना व्यवसाय चला पा रहे हैं और न ही उन्हें यह स्पष्ट जानकारी मिल रही है कि कार्य कब फिर से शुरू होगा। छोटे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
​गुणवत्ता पर उठे थे सवाल
शहर में चल रहे इस निर्माण कार्य को लेकर शुरुआत से ही स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने निर्माण एजेंसी ‘रुद्र कंस्ट्रक्शन’ पर स्वीकृत स्टीमेट और तकनीकी मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया था। विशेष रूप से डिवाइडर निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायतें सामने आई थीं। मामला गरमाने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पंडागे ने मौके का निरीक्षण किया और गुणवत्ता से समझौता न करने की बात कहते हुए जांच पूरी होने तक काम पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। जब की इस सड़क पर डिवाइडर की कोई जरूरत नहीं थी दोनों ओर फुटपाथ नहीं है और ना ही पार्किंग की व्यवस्था है जिससे पहले से जायदा ट्रैफिक जाम लगेगा इस सड़क पर अत्यधिक आवागमन रहता है। एम्बुलेंस को बाजार के दिनों में जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अब पहले से ज्यादा दुर्घटना हो रही है डिवाइडर के गड्ढे में वाहन रात्रि के दौरान दिखाई नहीं देने से राहगीर गिर रहे है श्रीराम मार्केट में पार्किंग की व्यस्था की माँग की जा रही है।

​मुलताई के उपयंत्री को सौंपी जांच।

पूरे मामले की तकनीकी जांच की जिम्मेदारी मुलताई के उपयंत्री योगेश आनेराव को सौंपी गई है। सूत्रों के अनुसार, जांच अधिकारी द्वारा मौका मुआयना कर दस्तावेजों और तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
​क्या कहना है जिम्मेदार का?
​”निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने के बाद कार्य को रोक दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही निर्माण कार्य दोबारा प्रारंभ किया जाएगा।”
— नितिन गाडरे, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, आमला।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News