Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भीमपुर में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा “अंतर्राष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवsh _JAYS को तहसीलदार से मिली साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था का

By
On:

खबरवाणी

भीमपुर में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा “अंतर्राष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवsh _JAYS को तहसीलदार से मिली साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था का आश्वासन_

रिपोर्टर प्रदीप यादव भीमपुर

बैतूल, भीमपुर*

जय आदिवासी युवा शक्ति (JAYS) ब्लाक-भीमपुर द्वारा 9 अगस्त को “अंतर्राष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस” बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में JAYS ने 05 अगस्त 2026 को तहसीलदार भीमपुर को पत्र सौंपकर कार्यक्रम में सहयोग मांगा था।

 

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1994 में घोषित इस दिवस का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज की संस्कृति, भाषा, परंपरा और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है।

 

*कार्यक्रम में ये होंगे खास*

– *आदिवासी गौरव रैली* – एकता और जागरूकता का संदेश

– *सांस्कृतिक कार्यक्रम* – पारंपरिक नृत्य, गीत और वेशभूषा की झलकियां

– *चर्चा सत्र* – शिक्षा, स्वास्थ्य, जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अधिकारों पर संवाद

– *पूजा-अर्चना* – देवी मंदिर में विशेष पूजा

 

*प्रशासन ने दिया सहयोग का भरोसा*

तहसीलदार श्री बसंत कुमार बांखनिया जी ने JAYS प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था के लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।

 

JAYS ने पुलिस, जनपद पंचायत, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग को भी पत्र भेजकर सहयोग मांगा है। संगठन का कहना है कि प्रशासन के सहयोग से अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News