Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अंतराष्ट्रीय मादक द्रव्यों के दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस परिपेक्ष में रेलवे स्टेशन परिसर बुरहानपुर में नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न l

By
On:

खबरवाणी

अंतराष्ट्रीय मादक द्रव्यों के दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस परिपेक्ष में रेलवे स्टेशन परिसर बुरहानपुर में नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न l

बुरहानपुर नि.प्र. –जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विधि सक्सेना के निर्देशानुसार एवं सचिव न्यायाधीश प्रेमदीप सांखला के मार्गदर्शन में आज 26 जून को रेलवे स्टेशन परिसर बुरहानपुर में रेलवे अधीक्षक की अनुमति से नालसा डॉन योजना 2025 नशा जागरूकता और कल्याण नेविगशन नशा मुक्त भारत के लिए जागरूकता कार्यक्रम को आयोजित कर रेलवे कर्मचारियों ,अधिकारियो , सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधिगण , स्टेशन परिसर पर उपस्थित यात्रीगणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर द्वारा नियुक्त पेरालिगल वोलेंनटियर महेंद्र जैन , डॉ. फौजिया सोडावाला,डॉ किरण सिंह , रेलवे अधीक्षक विनय मेहता , ऑफिस सुपरिटेंडेट पुष्पेन्द्र काकडे , आरक्षण सुपरवाईजर टिकाराम मीणा , सीनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिक रमेश मीणा , बुकिंग पर्यवेक्षक सुनील उइके ,रेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स के अधिकारी व् कर्मचारी , रेलवे परिसर में उपस्थित यात्रीगनो एवं रेलवे कमर्चारियो को नशे से होने वाले दुष्परिणाम व अवैध तस्करी के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया व् बताया l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेलवे स्टेशन मास्टर विनय मेहता ने कहा की वर्तमान समय का सबसे गंभीर विषय नशा इस सम्बन्ध में कार्यक्रम आयोजित कर इस देश के जनमानस को होने वाले दुष्परिणामो से बचाने में यह कदम मिल का पत्थर साबित होगा l नशा न करने से इन्सान स्वयम स्वस्थ्य तो रहता है साथ ही स्वयं घर , समाज ,व प्रान्त व् राष्ट्र को उन्नतिशील बनाने में सहायक सिद्ध होता है l उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेद्र जैन ने कहा की नशे के जितने भी पदार्थ है उनकी तस्करी को रोकना इस देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होने के साथ साथ यह भी दायित्व बनता है की वह स्वयम भी नशा ना करे व दुसरो को नशा ना करने दे l उक्त अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को नशा मुक्त समाज की स्थापना हेतु पेरालिगल वोलेंन टियर महेंद्र जैन द्वारा शपथ भी ग्रहण करवाई की गई l

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News