Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

दुनावा मे एक ही लाइसेंस पर दो शराब दूकान संचालित कर रहा है ठेकेदार

By
On:

खबरवाणी

दुनावा मे एक ही लाइसेंस पर दो शराब दूकान संचालित कर रहा है ठेकेदार

मुलताई। क्षेत्र के ग्राम दुनावा के शराब ठेकेदार द्वारा एक ही लाइसेंस पर दो शराब दूकान ग्राम मे संचालित की जा रही है, साथ ही ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से अहाता भी संचालित किया जा रहा है, लेकिन आबकारी अधिकारियो द्वारा ठेकेदार से मिलीभगत इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।बताया जाता है ग्राम दुनावा मे ठेकेदार द्वारा इस वर्ष शराब दूकान संचालित करने का ठेका लिया गया है। ग्राम दुनावा मे पूर्व से संचालित शराब दूकान स्थल पर ही ठेकेदार द्वारा शराब बेचीं जा रही है, वहीं नए स्थल से भी शराब बेचीं जा रही है। देखने मे आया है कि छिंदवाड़ा नेशनल हाइवे किनारे ठेकेदार द्वारा दूकान खोलकर नियम विरुद्ध तरीके से शराब बेचीं जा रही है,शराब दूकान संचालन के संबंध मे जानकारी रखने वाले लोगो का मानना है कि कोई भी शराब दूकान हाइवे से करीब 220 मीटर दूर अंदर की ओर स्थित होनी चाहिए है। लेकिन शराब ठेकेदार द्वारा आबकारी अधिकारियो से मिली भगत कर दुनावा मे छिंदवाड़ा हाईवे किनारे दूकान संचालित की जा रही है, वही ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से अहाता भी संचालित किया जा रहा है। जबकि प्रदेश मे अहाता पूर्ण रूप से बंद कर दिए गए है, इस तरह ठेकेदार द्वारा अवैध से दुनावा शराब दूकान का संचालन किया जा रहा है, ग्रामीणों ने अवैध रूप से संचालित शराब दूकान बंद किए जाने की मांग की है।
इनका कहना
दुनावा शराब दूकान संचालन मे अनियमितता किए जाने की जानकारी आपसे मिली है,एक लाइसेंस पर दो दूकान कैसे चल रही है,हम देख लेते है।

राजेश बट्टी
आबकारी उपनिरीक्षक मुलताई

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News