Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

खबर वाणी की खबर का असर: चिल्लोंर में करोड़ों की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का हुआ लोकार्पण

By
On:

खबरवाणी

खबर वाणी की खबर का असर: चिल्लोंर में करोड़ों की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का हुआ लोकार्पण

खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सुविधा की सौगात

भीमपुर। ग्राम चिल्लोंर में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का आखिरकार लोकार्पण हो गया। लंबे समय से तैयार भवन में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं होने का मुद्दा दैनिक खबर वाणी ने प्रमुखता से उठाया था। खबर में भवन के उपयोग में नहीं आने और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर जाने की समस्या को सामने रखा गया था।

खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की सक्रियता बढ़ी और अब नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

भैंसदेही विधानसभा के विकासखंड भीमपुर अंतर्गत ग्राम चिल्लोंर में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

लंबे समय से तैयार था भवन, उठ रहे थे सवाल

ग्रामीणों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नवीन भवन तैयार किया गया था, लेकिन भवन तैयार होने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे थे। ग्रामीणों को सामान्य उपचार से लेकर प्राथमिक चिकित्सा के लिए भी दूर जाना पड़ रहा था।

खबर वाणी ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित कर जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद अब भवन का लोकार्पण होने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।

अब डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और दवाइयों की उपलब्धता जरूरी

भवन का लोकार्पण होने के बाद ग्रामीणों की नजर अब यहां नियमित स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने पर है। ग्रामीणों की मांग है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, आवश्यक दवाइयां, जांच की सुविधा और जरूरी चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, ताकि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार भवन वास्तव में ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित हो।

खबर वाणी की खबर के बाद भवन के लोकार्पण से यह उम्मीद जगी है कि अब चिल्लोंर और आसपास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News