खबरवाणी
बिरूल बाजार में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया जाए, सौपा ज्ञापन
मुलताई। जनपद पंचायत प्रभात पट्टन की ग्राम पंचायत बिरुल बाजार की वार्ड क्रमांक 19 में सरकारी भूमि पर से कब्जा हटाने की मांग को लेकर वार्ड वासियो ने तहसीलदार को ज्ञापन सौपा है।ग्राम बिरूल बाजार की वार्ड क्रमांक 19 की ग्रामीणों द्वारा सौपे ज्ञापन में बताया वार्ड क्रमांक 19 में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।उक्त भूमि पर सभी मोहल्ले के लोग ने मिनी गार्डन बनवाने के लिए प्रस्ताव लिया है। जिसमें ग्राम के कुछ आपत्ति जनक लोग अपना कब्जा बता रहे है।जबकि मोहल्ले के लोग चाहते है उक्त स्थल पर मिनी गार्डन बनाने का प्रस्ताव जल्द पास किया जाए, वार्ड वासियो ने समस्या का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है।






2 thoughts on “बिरूल बाजार में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया जाए, सौपा ज्ञापन”
Comments are closed.