Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नियम विरुद्ध  . नगरीय क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध चल रही देसी एवं अंग्रेजी मदिरा दुकान

By
On:

खबरवाणी

नियम विरुद्ध  . नगरीय क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध चल रही देसी एवं अंग्रेजी मदिरा दुकान

आमला  नगरीय क्षेत्र में कंपोजिट मदिरा शराब दुकानों में शासन निर्धारित कीमत से

अधिक दाम पर बेची जा रही है देसी एवं अंग्रेजी शराब

आमला नगरीय क्षेत्र में शराब ठेकेदारों मनमानी के चलते नगर में स्थित कंपोजिट शराब दुकानों में शासन के नियमों का नहीं किया जा रहा पालन नियमों के विरुद्ध दुकानों में बेची जा रही देसी एवं अंग्रेजी शराब शिकायतों के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा नहीं की जा रही कार्रवाई प्रशासन की अनदेखी के चलते शराब ठेकेदार के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं नगरीय क्षेत्र में प्रशासन द्वारा शासन द्वारा निर्धारित नियम एवं शर्तों के अनुसार अनुरूप प्रशासन द्वारा नगरीय क्षेत्र में तीन शराब दुकानों को संचालन की अनुमति दी गई है लेकिन शराब ठेकेदार शासन के नियमों के अनदेखी करते नजर आ रहे है जिसको लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से स्थानीय लोगों द्वारा नियमों के विरुद्ध संचालित हो रही शराब दुकान को लेकर शिकायत की गई लेकिन प्रशासन द्वारा शिकायत की की अनदेखी करती नजर आ रही है जिसके चलते ठेकेदारों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं

कंपोजिट शराब दुकानों में शासन द्वारा निर्धारित नियमों की की जा रही है अनदेखी

नगरी क्षेत्र में कंपोजिट शराब दुकानों शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों की रही है अनदेखी शराब दुकान पर शासन की दिशा निर्देश के बाद भी आज दिनांक तक नहीं लगाई गई है शराब की कीमतों की सूची जिसके चलते शराब दुकानों पर तय कीमत से अधिक दामों पर बेची जा रही शराब
नगरी क्षेत्र में शराब दुकानों पर नहीं दिए जा रहे शराब खरीदने पर ग्राहकों को बिल जिससे कि शराब दुकानों पर मनमानी कीमतों पर बेची जा रही शराब
नगरीय क्षेत्र में शासन द्वारा निर्धारित तीन शराब दुकानों में से नगर के बस स्टेशन पर संचालित हो रही कंपोजिट शराब दुकान पर शासन के नियमों के विरुद्ध खुले रूप से चल रहा आहते शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में आहते पर पूर्ण प्रतिबंध होने के बाद भी नगर  के बस स्टैंड पर शराब दुकान के ऊपर खुले रूप चलाया जा रहा आहते शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा नहीं की जा रही करवाई

शराब की कीमतों को लेकर शराब प्रेमियों से की गई चर्चा

शराब दुकानों पर निर्धारित कीमतों से अधिक कीमत पर बिजी जाने की सूचना पर भास्कर द्वारा रोजाना शराब खरीद रहे लोगों से की शराब की कीमतों को लेकर चर्चा हमें नाम का प्रकाशन न करने की सच शर्त पर बताया गया कि शराब दुकानों में देसी एवं अंग्रेजी शराब के पुए पर 30 से 50 रुपए, आधा 50से 100रुपए एवं 750 एम एल बोतल 100 से 200 रूपये अधिक लिए जाते हैं एवं बिल मांगने पर शराब दुकानों में बिल देने की कोई व्यवस्था है उपलब्ध नहीं है  जिसके चलते कई बार रोजाना शराब खरीदने के चलते कई बार विभागीय अधिकारियों को इसकी शिकायत की गई है लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा शराब दुकानों पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती है नाम सामने आने के चलते कई सर आप प्रेमियों द्वारा इसकी शिकायत नहीं की जाती हैं नगरीय क्षेत्र में शराब दुकानों पर अधिक दामों पर शराब बेची जा रही है

   इनका कहना है
आबकारी अधिकार आमला
ए एस ई राजेश वट्टी
शराब दुकानों की शिकायती प्राप्त हुई है जल्द ही विभागीय अधिकारी द्वारा कार्रवाई की जाएगी

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News