खबरवाणी
आमला शहर के वार्ड 17 में लगा संपर्क अभियान शिविर: अधिकारियों की मौजूदगी में ₹35 हजार राजस्व संग्रहण के साथ दर्जनों शिकायतों का त्वरित निराकरण।
05 सितंबर 2026
आमला शहर के वार्ड क्रमांक 17 में आज संपर्क अभियान 2026 शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय नागरिकों की बिजली और बिल से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे वार्डवासियों को बड़ी राहत मिली है।
शिविर में बैतूल उत्तर संभाग के डीजीएम श्री अभय गोप, आमला शहर प्रभारी ए.ई. श्री विलास उइके और जे.ई. सुश्री चेतना रहड़वे विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों की सीधी मौजूदगी के चलते उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव हो सका।
शिविर की मुख्य उपलब्धियां और निराकरण विवरण:
बिल भुगतान: बिजली बिल भुगतान से जुड़ी कुल 48 शिकायतों का समाधान करते हुए मौके पर 35,000 रुपये की राशि का राजस्व संग्रहण किया गया।
बिल सुधार: बिल संबंधी अन्य 2 शिकायतों का भी तुरंत निराकरण किया गया।
तकनीकी समस्याएं: वोल्टेज और सर्विस लाईन से जुड़ी 3 तकनीकी शिकायतों का तुरंत समाधान किया गया।
नाम परिवर्तन: उपभोक्ता के आवेदन पर 1 नाम परिवर्तन का कार्य किया गया।
नया कनेक्शन: शिविर के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 नया घरेलू स्थाई कनेक्शन भी जारी किया गया।
अधिकारियों द्वारा दी गई इस त्वरित सेवा से वार्डवासियों में काफी संतोष देखा गया। शिविर के माध्यम से एक ही छत के नीचे तमाम समस्याओं के समाधान होने से उपभोक्ताओं का समय भी बचा।





