Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

स्वास्थ्य कर्मचारियों को बताए मलेरिया से रोकथाम की उपाय

By
On:

खबरवाणी

स्वास्थ्य कर्मचारियों को बताए मलेरिया से रोकथाम की उपाय

मुलताई। नगर की सरकारी अस्पताल मे विसगर्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को मलेरिया कार्यशाला का आयोजन बीएमओ डाक्टर गजेंद्र मीणा के निर्देश पर किया गया। इस अवसर पर मलेरिया निरीक्षक दिवाकर किनकर ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को मच्छरो की प्रजनन पर रोक लगाने मलेरिया के लक्षण एवं बचाव पर चर्चा की गई। इस दौरान बीईई चंद्रकला डोंगरे,बीपीएम प्रवीण नागले, बीसीएम चंदन भलावी,
सेक्टरसुपरवाइजर,सीएचओ एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।बैठक मे निर्देशित किया की मलेरिया से बचाव के लिए आम जनता के बीच व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। घरों मे पानी की टंकियों को ढककर रखे, सप्ताह मे एक बार पानी की टंकी धोकर सुखाकर भरे। घर के आस पास पानी थमने ना दे,थमे हुए पानी मे जला हुआ आइल डाले। ठंड लगकर बुखार आने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मे खून की जांच अवश्य कराए।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News