Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ट्रक एवं कटेंनर में आमने सामने की भिड़ंत, कटेंनर चालक

By
On:

खबरवाणी

ट्रक एवं कटेंनर में आमने सामने की भिड़ंत, कटेंनर चालक

मुलताई। नेशनल हाईवे नागपुर रोड पर ग्राम चिचंडा के पास करीब 7 बजे एक आयशर ट्रक और कंटेनर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है ग्राम
चिचंडा के समीप बुधवार की सुबह हाईवे पर दोनों वाहन तेज गति से अपने-अपने मार्ग से रहे थे। ग्राम चिचंडा के पास किसी अज्ञात कारण से दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहन सामने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।दुर्घटना में कंटेंनर चालक की मौत हो गई।बताया जाता है कंटेंनर नागपुर की ओर से आ रहा था।कंटेनर चालक की पहचान राजस्थान निवासी मुस्तफा असर (40) के नाम से हुई है। वह वाहन में बुरी तरह फंस गया था और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं नागपुर की ओर जा रहे आयशर ट्रक चालक सोनू पिता चुन्नू, निवासी अहमदाबाद और मोहम्मद शाह (20) निवासी हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल एंबुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया।डॉक्टर ने मुस्तफा को मृत घोषित कर दिया। गभीर रूप से घायल सोनू और मोहम्मद शाह का इलाज किया गया ल। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात प्रारम्भ करवाया। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है,पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News