Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बालाघाट नक्सल मुठभेड़ में हॉकफोर्स इंस्पेक्टर आशीष शर्मा शहीद, तीन राज्यों की संयुक्त टीम ने चलाया ऑपरेशन

By
On:

खबरवाणी

बालाघाट नक्सल मुठभेड़ में हॉकफोर्स इंस्पेक्टर आशीष शर्मा शहीद, तीन राज्यों की संयुक्त टीम ने चलाया ऑपरेशन

नरसिंगपुर।नरसिंगपुर के बोहनी निवासी बालाघाट मे हॉकफोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। यह मुठभेड़ तीन राज्य- मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा के पास छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के जंगलों में हुई।

मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें इंस्पेक्टर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। आशीष शर्मा 2016 से पुलिस सेवा में थे और उन्हें नक्सलियों के खिलाफ बहादूरी के लिए दो बार भारत सरकार से वीरता पदक मिला था। वे नरसिंहपुर जिले के बोहनी के निवासी थे और उनकी आगामी शादी जनवरी 2026 में तय थी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आशीष शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी बहादुरी और बलिदान नक्सल उन्मूलन अभियान में एक प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त कीं। पुलिस विभाग जल्द शहीद के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News