Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मोबाइल में लूडो गेम की बढ़ती लत, दुकानों पर खाली समय में लग रही जमघट

By
On:

खबरवाणी

मोबाइल में लूडो गेम की बढ़ती लत, दुकानों पर खाली समय में लग रही जमघट

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। क्षेत्र में इन दिनों मोबाइल पर लूडो गेम खेलने का चलन तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। काम-धंधे की कमी और खाली समय के चलते कई लोग दुकानों और घरों में मोबाइल पर लूडो गेम खेलते हुए समय गुजार रहे हैं। खासकर बाजार क्षेत्र की कई दुकानों पर लोगों की जमघट दिखाई देती है, जहां दुकानदारों के साथ अन्य लोग भी मोबाइल पर लूडो खेलते नजर आते हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शुरुआत में मनोरंजन और टाइम पास के लिए खेला जाने वाला लूडो गेम अब कई जगह शर्त लगाकर खेले जाने की बात सामने आ रही है। छोटी शर्तों से शुरू होकर नाश्ते-पानी के खर्च से लेकर 500 और 1000 रुपये तक की शर्त लगाए जाने की चर्चा है। कुछ लोग इसे मनोरंजन के साथ खर्च-पानी निकालने का जरिया भी मान रहे हैं।
पाथाखेड़ा, मस्जिद चौक क्षेत्र, शोभापुर कॉलोनी और बगडोना सहित सारनी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में दुकानों पर लोग मोबाइल लेकर लूडो खेलते दिखाई दे रहे हैं। कई दुकानों पर आसपास के लोग भी बैठकर गेम में शामिल होते हैं। खाली समय में घंटों तक मोबाइल पर गेम खेलने का यह सिलसिला कई लोगों के लिए रोजमर्रा की आदत बनता जा रहा है।
लूडो गेम सामान्य तौर पर मनोरंजन का साधन है, लेकिन जब इसमें पैसों की शर्त जुड़ जाती है तो हार-जीत के कारण आर्थिक नुकसान की स्थिति भी बन सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेरोजगारी और खाली समय के कारण युवाओं सहित अन्य लोगों का इस तरह के मोबाइल गेम की ओर आकर्षित होना चिंता का विषय है।
क्षेत्र में इस तरह के नजारे अब आम होते जा रहे हैं। जरूरत है कि लोग मोबाइल गेम को केवल मनोरंजन तक सीमित रखें और पैसों की शर्त से बचें, ताकि समय और धन दोनों की बर्बादी से बचा जा सके।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News