Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अस्पताल मार्ग पर पुलिया निर्माण का भूमिपूजन, 15 लाख की लागत से होगा कार्य

By
On:

खबरवाणी

अस्पताल मार्ग पर पुलिया निर्माण का भूमिपूजन, 15 लाख की लागत से होगा कार्य

भौंरा। ग्राम पंचायत भौंरा में शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप मुख्यमंत्री विशेष निधि से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया का सोमवार को विधिवत भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।
बताया गया कि प्रस्तावित पुलिया के निर्माण से स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने वाला मार्ग सुगम होगा। विशेषकर वर्षा ऋतु में जलभराव और मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलेगी, जिससे मरीजों और परिजनों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने कहा कि क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री विशेष निधि के माध्यम से ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जो सीधे आमजन के जीवन को आसान बनाते हैं। यह पुलिया निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा, खासकर बारिश के दिनों में आवागमन की समस्या दूर होगी। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।”
कार्यक्रम में सरपंच मीरा धुर्वे, मंडल अध्यक्ष एवं उपसरपंच महेंद्र सिरोठिया, जनपद सदस्य सुधीर नायक, पंच जयकिशोर मिश्रा, उत्तम वर्मा, श्रीमती ललिता रंजने, लक्ष्मी भलावी, कमला उईके, राजू साहू, पवार गुरुजी, के.पी. अग्निहोत्री, तेमवाल गुरुजी, अवकाश पाठक, मनीष खंडेलवाल, सुनील धुर्वे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News