सेना के गार्ड रेजिमेंट का सेवा निवृत होकर वापस आने पर किया जोरदार स्वागत
मुलताई।क्षेत्र के ग्राम रिधोरा के मुल निवासी सेना के जवान की सेवा निवृत होने के बाद बुधवार को मुलताई पहुंचने पर परिजनों सहित ग्रामीणों नए जोरदार स्वागत किया। बताया जाता है ग्राम रिधोरा निवासी अशोक परिहार आर्मी गार्ड रेजिमेंट में पदस्थ थे। सेना में 24 साल की नौकरी पूरी कर सिकंदराबाद से सेवा निवृत होने के बाद बुधवार की दोपहर ट्रेन से मुलताई रेल्वे स्टेशन पहुंचे, जहां पर बड़ी संख्या में उनके परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा उनका फुल मालाओ से गाजे बाजे के साथ स्वागत किया. जिसके बाद रैली की शक्ल में खुली जीप पर परिवार सहित सवार होकर मां ताप्ती मंदिर पहुंचे एवं मां ताप्ती की पूजा कर होने नए जीवन के पारी की शुरुआत की।