Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला की माटी के लाल का भव्य स्वागत:

By
On:

खबरवाणी

आमला की माटी के लाल का भव्य स्वागत:

महार रेजिमेंट से सेवानिवृत्त होकर लौटे राजेश चौधरी,

स्वर्णकार समाज ने किया अभिनंदन

आमला | भारतीय सेना के शौर्य और समर्पण की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आमला के सपूत राजेश चौधरी रविवार को अपनी जन्मभूमि लौटे। महार रेजिमेंट सेंटर सागर से सेवानिवृत्त होकर आए वीर सैनिक का स्वर्णकार समाज समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। देशभक्ति के नारों के बीच पूरा शहर गौरव के क्षणों का साक्षी बना।
राजेश चौधरी ने अपने सेवाकाल के दौरान देश की सीमाओं और दुर्गम क्षेत्रों में निडरता व निस्वार्थ भाव से कर्तव्यों का निर्वहन किया। उनके आगमन पर स्वर्णकार समाज समिति के संरक्षक अनिल सोनी पटेल ने कहा कि यह शहर के लिए गौरव का पल है। उनकी वापसी से आमला की हवा में देशभक्ति का रंग घुल गया है।
समिति के अध्यक्ष लोकेश सोनी ने बताया कि समाज हमेशा क्षेत्र की प्रतिभाओं और राष्ट्र रक्षकों का सम्मान करने को अपना दायित्व समझता है। स्वागत के दौरान प्रदीप सोनी सहित अन्य सदस्यों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो सैनिक देश के लिए प्राण न्यौछावर करने को तत्पर रहते हैं, उनका यथोचित सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News