Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित

By
On:

खबरवाणी

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित

खबर वाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NRHM) भोपाल के सहयोग से जिला बैतूल में संस्था ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा विकासखंड घोड़ाडोंगरी की ग्राम पंचायत विक्रमपुर एवं ग्राम पंचायत सूखाढाना में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सैनिटरी पैड वितरित किए गए। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यहां अधिकांश महिलाएं एवं बालिकाएं अब तक सैनिटरी पैड के स्थान पर कपड़े का उपयोग करती थीं। संस्था द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं समझाइश देकर सभी को सैनिटरी पैड के सुरक्षित, स्वच्छ एवं नियमित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल एवं संस्था कोषाध्यक्ष श्रीमती नंदा सोनी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को “गुड टच एवं बैड टच” के विषय में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, ताकि वे अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।
साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता अपनाने तथा नियमित रूप से सैनिटरी पैड का उपयोग करने हेतु शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत विक्रमपुर की सरपंच श्रीमती यशोदा मर्सकोले एवं ग्राम पंचायत सूखाढाना की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनिता हनोते की विशेष उपस्थिति रही।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्म-सुरक्षा एवं जागरूकता के प्रति प्रेरित करना रहा।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News