Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को तलब कर सिखाया कानून का पाठ

By
On:

खबरवाणी

गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को तलब कर सिखाया कानून का पाठ

गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को दिए सख्त निर्देश कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई

बुरहानपुर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया था निर्देशों के पालन में दिनांक 09.05.2026 को थाना शिकारपुरा थाना प्रभारी श्री संदीप चौरसिया एवं थाना कोतवाली थाना प्रभारी श्रीमती नीता देअरवाल द्वारा थाना क्षेत्र के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाना तलब कर थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाश एवं निगरानी बदमाशों को थाने पर तलब कर उनकी गतिविधियों एवं जीवन यापन के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई।

इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा सभी को कानून का पालन करने एवं समाज में शांतिपूर्ण एवं जिम्मेदार नागरिक की तरह जीवन यापन करने की समझाइश दी गई–जैसे

थाना क्षेत्र के 14 गुंडा एवं 02 निगरानी बदमाशों को थाना शिकारपुरा बुलाया गया।

सभी को उनकी वर्तमान गतिविधियों एवं जीवन यापन के संबंध में पूछताछ की गई।

थाना प्रभारी कोतवाली एवं शिकारपुरा द्वारा अपराध से दूर रहने एवं कानून का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

बदमाशों को समझाइश दी गई कि समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।

बैठक के माध्यम से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने का संदेश दिया गया।

थाना कोतवाली एवं शिकारपुरा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

थाना प्रभारी की इस पहल से क्षेत्र के गुंडा एवं अपराधी तत्वों में भय का वातावरण देखा जा रहा है।

आमजन द्वारा पुलिस की इस कार्यवाही को सकारात्मक पहल बताते हुए सराहना की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News