Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जीएम ने किया रेल्वे स्टेशन का निरीक्षण

By
On:

खबरवाणी

जीएम ने किया रेल्वे स्टेशन का निरीक्षण

मुलताई।मध्यरेल मुंबई के महा
प्रबंधक विवेक गुप्ता ने बुधवार की दोपहर मुलताई रेल्वे स्टेशन का निरीक्षण किया।इस दौरान डीआरएम विनायक गर्ग भी उनके साथ थे। जीएम गुप्ता द्वारा इस दौरान रेल्वे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया एवं अधीनस्थ अधिकारियो को दिशा निर्देश दिए। उन्होने लिफ्ट के सामने भवन का पिल्लर आ जाने पर नाराजगी जताई एवं स्टेशन परिसर में स्थित माइक्रोवेव टावर की आवश्यकता नहीं होना बताते हुए टावर की हटाने के निर्देश दिए, व्ही मेन गेट के सामने रेम्प बनाने एवं दिव्यांग जनो के लिए डिजिटल बोर्ड में ब्रेन लिपि का प्रयोग करने के निर्देश दिए।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News