Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गेहूं बारसा स्कूल में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओ का किया सम्मान

By
On:

खबरवाणी

गेहूं बारसा स्कूल में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओ का किया सम्मान

मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम गेहूं बारसा के हायर सेकेण्डरी स्कूल मे कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को विद्यालय में समारोह मे सम्मानित किया गया।बताया जाता है कक्षा 10 में 93.6% अंक लाने पर हिमानी राजू कावनपुरे एवं 92.6% अंकों के लिए निकिता युगल किशोर साहू,
कक्षा 12 वीं जीव विज्ञान संकाय में 93.8% अंक प्राप्त करने हेतु रुचि भोजराव आज़ाद ,जीव विज्ञान संकाय में 86% अंक अर्जित करने राखी राजू कावनपुरे एवं कृषि संकाय में 75% अंकों के लिए दिव्या लक्ष्मण कावनपुरे का शाला प्राचार्य एवं स्टाफ द्वारा सम्मान किया गया। गेहूं बारसा हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य घनश्याम आज़ाद ने बताया कि इस वर्ष 75 प्रतिशत और इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं का वर्चस्व रहा है। उन्होंने बताया हिमानी कावनपुरे एवं राखी कावनपुरे विद्यालय के पीटीए अध्यक्ष राजू कावनपुरे की बेटियां हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सुरेश आज़ाद ,नवल सिंह कुमरे, अतिन खरे , रमेश वाईकर अजाबराव पंडोले अशोक कुमरे एवं संगीता मौसिक ने व्यक्तिगत रूप से छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं संकुल के शिक्षकगण उपस्थित थे ।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News