Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

हर घर दिवाली अभियान के तहत बच्चों, बुजुर्गों को भेंट किए उपहार

By
On:

हर घर दिवाली अभियान के तहत बच्चों, बुजुर्गों को भेंट किए उपहार

छोटी-छोटी खुशियां बांटने से ही मिलता है सही आनंद: निमिषा शुक्ला

बैतूल। राज्य आनंदम संस्थान के अंतर्गत पंजीकृत संस्था प्रत्याशा आनंद क्लब ने हर घर दिवाली अभियान के तहत विकास वार्ड की आनंद आंगनवाड़ी में बच्चों के बीच पटाखे, कपड़े, खिलौने, मिठाई एवं दिए वितरित किए। प्रत्याशा आनंद क्लब की अध्यक्ष तूलिका पचौरी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो दिवाली मनाने में असमर्थ होते हैं हमारे द्वारा ऐसे जरूरतमंद परिवारों को दिवाली मनाने के लिए पटाखे, दिए, कपड़े, मिठाई, भेंट की जाती है। श्रीमती निमिषा शुक्ला ने बताया कि हम हर वर्ष ऐसे परिवारों के साथ दिवाली मनाते हैं और खुशियां बांटते हैं। इस अवसर पर प्रत्याशा आनंद क्लब की ओर से अध्यक्ष एवं मास्टर ट्रेनर तूलिका पचौरी निमिषा शुक्ला, प्रमिला धोत्रे, कार्तिका मिश्रा, दामोदर मिश्रा, प्रेरणा शर्मा सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उषा सातनकर, गीता रावत, शारदा वानखेडे और करुणा जैन उपस्थित थे। सब्जी बेचने वाले बुजुर्गों को भी दीपावली की मिठाइयां एवं जरूरतमंद सामग्री वितरित की गई। दामोदर मिश्रा द्वारा अपना जन्मदिन आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ मनाया एवं बच्चों को उपहार भेंट किए।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News